You are currently viewing कंप्यूटर को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण जानकारी [Computer Security Hindi]

कंप्यूटर को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण जानकारी [Computer Security Hindi]

दोस्तों आज दुनियाँ का हर व्यक्ति कंप्यूटर से जुड़ा है और दुनियाँ के बड़े से बड़े कार्य कंप्यूटर के माध्यम से हो रहे है वो कार्य चाहे लेन-देन के रुप में हो चाहे व्यक्तिगत के रूप में यदि देखा जाये तो कंप्यूटर का उपयोग दुनियाँ के हर क्षेत्र में किया जा रहा है जब हम अपना कार्य करने के लिये कंप्यूटर का उपयोग करते है.

तो हमें अपने कार्य को सुरक्षित करने या रखने के लिए हमें अपने कंप्यूटर हमेशा सुरक्षित रखना आवश्यक है तो इसी बात को ध्यान में रखते हुये हम आपके लिए कंप्यूटर को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये है जिसको आप जानकर अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रख सकते हो।

1  कंप्यूटर पर अधिक समय तक कार्य करने पर

यदि आप कंप्यूटर पर अधिक समय तक कार्य करते है तो हमेशा इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दे की कंप्यूटर को उस स्थान पर रखें जो स्थान काफी ठण्ड हो यदि आप अपने कंप्यूटर को ठन्डे स्थान पर रखते है तो कंप्यूटर का प्रोसेसर काफी ठंडा रहता है जिससे कंप्यूटर को अधिक समय तक चालाने की कंप्यूटर में क्षमता रहती है और आपका कंप्यूटर पूर्ण रुप से सुरक्षित रहता है.

2 कंप्यूटर का उपयोग किसे करना चाहिए-

आप हमेशा कंप्यूटर का उपयोग उसी व्यक्ति को करने दे जिसे कंप्यूटर की जानकारी हो या फिर उसने कंप्यूटर से सम्बंधित कंप्यूटर जानकारी का अध्ययन किया हो.

3 कंप्यूटर का उपयोग ना होने पर क्या करें-

जब आप कंप्यूटर का उपयोग नहीं करें तो आप हमेशा कंप्यूटर के Power को बंद करके रखें और साथ ही साथ कंप्यूटर को किसी कपडें से ढक कर रखे जिससे आपके बंद कंप्यूटर में धूल-मिट्टी ना जाये और आपका कंप्यूटर सुरक्षित रहे.

4 किन-किन सॉफ्टवेर को कंप्यूटर में Install करें.

आप हमेशा अपने कंप्यूटर में वही Software को Install करें जिन सॉफ्टवेर की आपको जरुरत हो या फिर उन सॉफ्टवेर पर आप अपने कंप्यूटर से सम्बंधित कार्य करते हो यदि आप अपने कंप्यूटर में अनावश्यक सॉफ्टवेर को Install करके रखते है तो कंप्यूटर में यह सॉफ्टवेर वे वजह Ram और आपके कंप्यूटर के Hard Disk को घेरेगी जिससे आपके कंप्यूटर की स्पीड पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा.

ध्यान दें- आप हमेशा आपके कंप्यूटर में Ram के आधार पर रही Software को Install करें यदि आप High Version के सॉफ्टवेर अपने कंप्यूटर में Install करते है और आपके कंप्यूटर में पर्याप्त Ram नहीं है तो आपके कंप्यूटर के स्पीड धीमी हो सकती है जिससे आपके कंप्यूटर पर कार्य भी रुक सकते है और साथ ही साथ आपका कंप्यूटर Hnag भी हो सकता है .

5 कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए क्या अनिवार्य-

आप हमेशा अपने कंप्यूटर को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखने के लिए अपने कंप्यूटर में एक अच्छा Paid Antivirus Install करके रखें जिससे Antivirus आपके कंप्यूटर को Virus, Spam, Hacking जैसी खतरनाक चीजों से बचायेगा.

ध्यान दें-आप हमेशा अपने कंप्यूटर में कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए केवल Paid ही Antivirus का उपयोग करें Free Antivirus का उपयोग ना करें यदि आप अपने कंप्यूटर में Trial Version Antivirus का उपयोग करते है तो Trail Version Antivirus की Validity समाप्त होने पर उसे अपन कंप्यूटर से Uninstall जरुर करें.

6 कंप्यूटर को Update रखना बहुत जरुरी-

आप हमेशा अपने कंप्यूटर में सभी सॉफ्टवेर को समय-समय पर Update करके रखें क्योंकि कंप्यूटर में सॉफ्टवेर Update होने से कंप्यूटर फ़ास्ट चलता है और साथ ही साथ अपडेट सॉफ्टवेयर में कुछ एक्स्ट्रा फीचर या फंक्शन सॉफ्टवेयर कंपनी के तरफ से मिलते है .

7 यदि आपके कंप्यूटर को कोई उपयोग करता हो-

यदि आपके कंप्यूटर का कोई उपयोग करते है तो आप अपने कंप्यूटर में उसके लिए एक User Account जरुर बनाइये जिससे आपके कंप्यूटर के Desktop पर कोई भी User उसमे किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें. कंप्यूटर को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण बातें.

8 कंप्यूटर में हमेशा Windows Firewall On होना चाहिये –

आप हमेशा अपने कंप्यूटर पर Control Panel Setting में Windows Firewall को ON करके रखें जिससे जब आप Internet का उपयोग करते है तो कोई भी अनावश्यक चीज आपके कंप्यूटर में Install या Download ना हो.

9 आप अपने कंप्यूटर की C Drive का ज्यादा से ज्यादा खाली रखें उसमें किसी भी प्रकार का Personal डाटा नहीं रखें जैसे – Video, Songs, Games , Picture, और Documents.

यदि आपके कंप्यूटर की “C” Drive ज्यादा से ज्यादा खाली होगी तो यह आपके कंप्यूटर की स्पीड के लिए अच्छा होगा, क्योकि आपके कंप्यूटर की पूरी Performance C Drive पर ही निर्भर करती है. 

Virus क्या है Virus कितने प्रकार के होते है
Computer Speed Slow होने के कारण
hi.wikipedia.org
Spread the love

PRAMOD

मेरा नाम Pramod Mahor है मैं कंप्यूटर और टेक से सम्बंधित जानकारी का एक Youtuber और Blogger हूँ मैं अपने 10 साल से भी ज्यादा का कंप्यूटर और टेक से सम्बंधित कामों का अनुभव शेयर करता हूँ इस ब्लॉग में. धन्यवाद. basiccomputerhindi

Leave a Reply