You are currently viewing Ms Word Size फंक्शन क्या है Word Size फंक्शन को कैसे उपयोग ?

Ms Word Size फंक्शन क्या है Word Size फंक्शन को कैसे उपयोग ?

जब हम अपने कंप्यूटर/लैपटॉप में Ms. Word पर कोई डॉक्यूमेंट तैयार करते है तो उस डॉक्यूमेंट को किस साइज में प्रिंट निकालना या किस साइज में उस डॉक्यूमेंट को रखना यही सभी चीजों को करने के लिए Ms. Word में Size फंक्शन का उपयोग किया जाता है

Ms. Word में Size फंक्शन के माध्यम से हम यह तय कर सकते है कि हमें अपने डॉक्यूमेंट पेज को किस साइज में रखना है और डॉक्यूमेंट पेज का कितना मार्जिन छोड़ना है हमें अपने डॉक्यूमेंट पेज का प्रिंट साइज लेआउट किस प्रकार प्रिंट निकालना है.

अब बात करते है कि Word में Size फंक्शन को कैसे उपयोग किया जाता है?

Step 1- सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर/लैपटॉप में Ms. Word ओपन किजिये

Step 2 – कंप्यूटर/लैपटॉप में Ms. Word ओपन होने के बाद आप Ms. Word के Page Layout Menubar में जाये जहां आपको “Size” फंक्शन मिलेगा।

Step 3- आप “Size” फंक्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक Drop Down लिस्ट खुलकर आयेगी जिसके अंदर आपको वो साइज दिखेगें जो “Size” मार्किट में चलते है।

Step 4- आपको किस “Size” में डॉक्यूमेंट को रखना है आप उस “Size” को सेलेक्ट कर लिजिये “Size” जैसे – A4, LETTER, LEGAL, A3, A5.

Ms word Size फंक्शन

Step 5- Drop Down लिस्ट के सबसे नीचे “More Paper Size” फंक्शन दिखेगा आप उस पर क्लिक करे आप जैसे ही “More Paper Size” फंक्शन पर क्लिक करते है तो आपको “Size” से सम्बंधित सेटिंग मिलेगी जिसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज करके अपने डॉक्यूमेंट पेज का “Size” बना सकते है। 

ध्यान दें – दोस्तों मार्किट में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले डॉक्यूमेंट साइज है – A4, Letter, Legal.

Spread the love

PRAMOD

मेरा नाम Pramod Mahor है मैं कंप्यूटर और टेक से सम्बंधित जानकारी का एक Youtuber और Blogger हूँ मैं अपने 10 साल से भी ज्यादा का कंप्यूटर और टेक से सम्बंधित कामों का अनुभव शेयर करता हूँ इस ब्लॉग में. धन्यवाद. basiccomputerhindi

Leave a Reply